राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्राचार्य महोदय से मिला एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल।
आज दिनांक 15.07.2023 दिन शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओ ने प्राचार्य महोदय से मिलकर विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा किया जो इस प्रकार है :-
01. महाविद्यालय मे नियमित रूप से सभी विषयों की पढाई हो।
02. प्रवेश द्वार पे महिला व पुरुष पुलिस कर्मी की नियुक्ति हो।
03. शौचालय एव पानी टंकी की सफ़ाई की जाय।
04. महाविद्यालय के सामने वाले सड़क पे स्पीड ब्रेकर बने।
प्राचार्य ने विषय पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी विषय छात्र हित में है और जल्द से जल्द इन समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
मौके पर अभी सिंह, सचिन यादव, सौरभ कुमार, शारदा कुमारी, सोनल झा, रविंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments