शिकारीपाड़ा मंडल के बरमसिया में भाजपा की ओर से टिफिन बैठक का आयोजन
करंट ख़बर संवादाता शिकारीपाड़ा(दुमका)
शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को शिकारीपाड़ा मंडल के बरमसिया में टिफिन बैठक का आयोजन किया|बैठक में सभी अपना अपना टिफिन लेकर पहुंचे थे|मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार महा जनसंपर्क अभियान के क्रम में संपर्क से समर्थन एवं घर-घर जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है शिकारीपाड़ा में आयोजित टिफिन बैठक में सभी साथियों ने एक दूसरे का टिफिन मिल बांटकर खाया| कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन ,महामंत्री विवेकानंद राय, जिला के मंत्री कामेश्वर गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, मंडल अध्यक्ष निताई भंडारी, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष सोरेन, पंकज मुर्मू, दीपक मंडल, मंडल महामंत्री अजय मंडल, विनय कुनई ,सुखदेव सोरेन, बालेश्वर टूडू, कलीमुद्दीन अंसारी, हकीम अंसारी ,अशोक राजवार, मनोज हांसदा, मुंशी मरांडी, भरत दत्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |
सनाउल अंसारी का रिपोर्ट
0 Comments