Translate

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम देश के सौ शक्तिशाली लोगों में चयनित है नाम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम देश के सौ शक्तिशाली लोगों में चयनित है नाम
बिनय मिश्रा -
रांची।झारखण्ड के लिए यह अति गौरव की बात है कि झारखण्ड के  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम देश के सौ लोगों में ताकतवर और शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में नाम शामिल किया गया है। झारखण्ड के वे एकमात्र व्यक्ति हैं जिनका नाम इसमें शामिल है। देश के सौ शक्तिशाली व्यक्तियों में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम शामिल होना यह अति गौरवशाली और उपलब्धि की बात है। इण्डियन  झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम इसलिए शामिल किया गया है कि श्री सोरेन गठबंधन सरकार को बेहतर और सुचारू ढंग से विगत चालीस माह से सफलतापूर्वक चला रहे हैं। देश के ताकतवर और शक्तिशाली व्यक्तियों के चयन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम चौंसठवें नंबर पर है। सर्वप्रथम नाम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री केन्द्रीय मंत्री एवं झामुमो सुप्रीमो शिबु सोरेन के नेतृत्व में काफी कुछ सीखा है और इसी का यह परिणाम है कि झारखण्ड में युवा लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन काफी लोकप्रिय हैं। कोरोना काल में कुशलता से राज्य के हालात को सम्भाला, उनका सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी काफी सफल रहा है। सरकार के लिए धनसंग्रह से लेकर खर्च तक को सरकार ने बेहतर प्रबंधन से राज्य को सुदृढ़ किया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने विपरीत परिस्थितियों का डट कर सामना भी किया। युवा मुख्यमंत्री राज्य के विकास और बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किया है। मुख्यमंत्री की यह उपलब्धि और गौरव से झारखण्ड राज्य काफी हर्षित और उत्साहित है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश में वो मुकाम हासिल किया है जो निश्चित तौर पर उपलब्धि और कामयाबी मानी जाती है।  मुख्यमंत्री श्री सोरेन का यह संदेश काफी हर्षित करने वाला है।' झारखण्ड की यह हरियाली चारों तरफ दिखे यह खुशहाली।' झारखण्ड राज्य अपने मुख्यमंत्री के कार्यों से हमेशा गौरवान्वित हुआ है।हम ऐसे मुख्यमंत्री पर निश्चित तौर पर गर्व करते हैं।

Post a Comment

0 Comments