Translate

मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात हुई।

मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में आज मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय  संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात हुई।                       इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त उच्च न्यालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के आधारभूत संरचना तथा मानव बल की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया एवं ससमय सभी बिंदुओं का सर्वसम्मत समाधान करने के निमित्त प्रयास पर बल दिया गया । इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती वंदना डाडेल, प्रधान सचिव वित्त  अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव विधि  नलिन कुमार, रजिस्ट्रार जनरल झारखंड उच्च न्यायालय  मोहम्मद शाकिर, महाधिवक्ता  राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव  सुनील कुमार, कार्मिक सचिव  प्रवीण टोप्पो, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।              खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्ट करंट खबर

Post a Comment

0 Comments