हजारीबाग की बेटी प्रिया नंदिनी की लिखित पुस्तक “FOR EVER MORE” का लोकार्पण गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में किया। हजारीबाग के एंजल्स हाई स्कूल की 10वीं की छात्रा प्रिया बचपन से ही लिखने की शौकीन रही है। उसने अपने छोटे से जीवन के खट्टे मीठे अनुभव को शब्दों में पिरोकर अंग्रेजी में कविताएं लिखी हैं। इसमें 27 कविताएं शामिल हैं। उसी कविता संग्रह का लोकार्पण राज्यपाल के हाथों हुआ। मीडिया को प्रिया ने बताया कि वह बेहद खुश हैं। अपने लिखने की इस शौक को वह आगे भी जिंदा रखेंगी। कविताओं और कहानियों के माध्यम से अपने अनुभवों को वह आम लोगों के साथ शेयर करती रहेंगी। पुस्तक विमोचन के दौरान प्रिया के पिता समाजसेवी राकेश गुप्ता एवं माता मनीषा गुप्ता भी उपस्थित थीं।
0 Comments