Translate

हजारीबाग : बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, दो घायल



हजारीबाग में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित मुकुंद गंज चौक पर 4 बाइक सवार अपराधियों ने 20 वर्षीय प्रिंस कुमार गिरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे प्रिंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को 6 गोली मारी। जबकि, इस घटना में दो अन्य लोगों को गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक रामगढ़ का रहने वाला है और खुद को गैगस्टर बताया है।

Post a Comment

0 Comments