Translate

बेटी की कामयाबी पर मां खुश

बस कंडक्टर की बेटी बनी दारोगा, अब डिप्टी कलेक्टर बनने की तमन्ना, बेटी की कामयाबी से मां-बाप का सीना हुआ चौड़ा


पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार गांव के धर्मराज सिंह की बेटी संजना कुमारी का यूपी पुलिस में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के लिए चयन हुआ है।धर्मराज सिंह बस कंडक्टर का काम करते हैं। पलामू की बेटी की सफलता पर स्थानीय लोग बधाई दे रहे हैं। वैसे संजना का कहना है कि सब इंस्पेक्टर उनका लक्ष्य नहीं है। वह झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनना चाहती हैं।

गुदड़ी का लाल बनीं संजना

संजना के पिता धर्मराज सिंह हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवआर में बस कंडक्टर का काम करता है। किसी तरह परिवार की रोटी चलाते हैं। उनकी बेटी संजना ने आर्थिक अभाव में खुद को गुदड़ी का लाल साबित किया है। यूपी पुलिस में दारोगा चयनित होने के बाद संजना के पास लोग पहुंच रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य राजू मेहता ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मेहता ने कहा कि दंगवार की बेटी संजना ने दरोगा बनकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। प्रतिभा कभी संसाधन का मोहताज नही होता है।

डिप्‍टी कलेक्‍टर बनने का है सपना

संजना ने बताया कि उसका लक्ष्य झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर डिप्टी कलेक्टर बनना है। इसकी तैयारी चल रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए और आगे की पढ़ाई के खर्च के लिए सब इंस्पेक्टर की नौकरी ज्वाइन कर ली है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों का दिया है।

बेटी की कामयाबी पर मां खुश

संजना के पिता धर्मराज सिंह बस कंडक्टर हैं, लेकिन ईमानदारी पूर्वक मेहनत कर अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। संजना गांव पर रह कर ही तैयारी करवाई। एक बेटा लोको पायलट भी हैं और अब बेटी ने भी पिता के सपनो को पंख दिया है। संजना की माता उर्मिला देवी गृहणी हैं। अपनी बेटी की कामयाबी से वह काफी खुश हैं।

Post a Comment

0 Comments