बिरसा वाणी संवाददाता
धनबाद। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी कि झरिया के कैंसर पीड़ित पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने विवेकानुदान निधि से दो लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया है। आज विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के परिजनों को उक्त चेक सौंपा।कैंसर पीड़ित पत्रकार के परिवार को संजीवनी प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शौकत खान ने आभार व्यक्त किया है।
0 Comments