झारखंड/ साहेबगंज
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड के साहिबगंज जिला स्थित श्रीकुण्ड मैदान से हाथ से हाथ जोड़ अभियान की शुभारंभ किया। आपको बता दें कि मलिकार्जुन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड दौड़े पर आए हैं वह भी सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जिसे सियासी मायनो में भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।
इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत धूप पानी और ठंड को झेलते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सबसे लंबी यात्रा का कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज पूरे देश के युवाओं के बीच बेरोजगारी की समस्या के अलावे बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं। इस क्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरा पूरा राज्य होते हुए भी आज केंद्र की नीतियों के कारण झारखंड के युवा उपेक्षित है सिर्फ चुनाव आते ही भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करना शुरू कर देते हैं।
मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री जनाब आलमगीर आलम, प्रदेश युवा अध्यक्ष तनवीर आलम, सूबे विधायक और मंत्री, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टूडू, नवीद अंजुम, दिलदार आलम, मिथुन मंडल, निताई सरकार, परवेज आलम और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments