Translate

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वार शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में असहाय लोग के बीच कंबल का किया गया वितरण।

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ साहेबगंज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वार साहबगंज शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में असहाय लोग के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। 



जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा गठित टीम के साथ रात को शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों का दौर किया गया और ठंडा से थिथुर रहे लोगों के बीच कंबल वितरित किया। उन्होन बताया कि झालसा के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह की पहल पर कंबल वितरण का काम किया जा रहा है। प्राधिकार मुख्य उद्देश्य यही है की ठंडा के कारण कोई भी गरीब या असहाय बीमार ना पड़े या कोई अप्रिय घटना न हो , जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा यह कार्यक्रम लगतार चलाया जाएगा। गठित टीम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पी एन तिवारी, एडवोकेट अरविंद गोयल, पीएलवी अमरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments