Translate

औरंगाबाद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गृह मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्रशस्ति डिस्क व प्रमाण पत्र गौरव के साथ प्रदान किया गया।

 





विनय मिश्रा

भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के लोकप्रिय कर्मठ एवं कामयाबी तथा उपलब्धि के लिए अपनी जबरदस्त सशक्त पहचान रखने वाले औरंगाबाद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गृह मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्रशस्ति डिस्क व प्रमाण पत्र गौरव के साथ प्रदान किया गया। सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने श्री मिश्रा को उक्त प्रशस्ति डिस्क एवं प्रमाण पत्र दिया है। गौरतलब हो कि श्री मिश्रा औरंगाबाद में अपनी पदस्थापना काल के दौरान नक्सल विरूद्ध सघन अभियान को काफी कारगर बनाने के साथ साथ अपराध नियंत्रण और औरंगाबाद जिला को भयमुक्त वातावरण दिलाने में भी सफल रहे हैं। गौरतलब हो कि इससे पूर्व वे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पटना में भी अपने बेहतर कार्य और उपलब्धि के कारण अब भी लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments