चिट फंड कंपनी खोलकर पैसा गबन करने वाले आरोपी गिरफ्तार गोड्डा जिला नगर थाना कांड संख्या 59/2016 में चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों का पैसा गबन करता था। जो पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार पुo अo निo राजीव रंजन एवं पुo अo निoदिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर । उपरोक्त अभियुक्तों की छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम इस प्रकार है
संजय कुमार पिता यदुनंदन सिंह राजवारी थाना झरिया जिला धनबाद
संजय पासवान पिता स्व कृष्णा पासवान कोलबोर्ड कलोनी बनियहिर थाना झरिया जिला धनबाद
संजीव सहाय पिता सुरेंद्र नाथ सहाय कपूरिया जिला धनबाद
आशीष कुमार सिंह पिता बच्चू सिंह जिला हाजारीबाग
0 Comments