Translate

जलसहियाकर्मी मिले स्वास्थ्य मंत्री से

 


रांची 17 अक्टूबर 2022

स्वास्थ्य मंत्री से मिला सहिया कर्मियों का प्रतिनिधि मंडल , स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सहिया कर्मियों को लम्बी इंतजार नही करना पड़ेगा। 

 सहिया कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुनकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा की सहियाकर्मी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की रीड है।सरकार सहिया कर्मियों के समस्याओं पर गंभीर है। सहिया कर्मियों को गोल्डेन, ब्रोंज, सिल्वर तीन श्रेणीयों में  चिन्हित कर इनके सुविधाओं में बढोतरी पर विचार होगा। केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्री से कई बार इस सम्बंध में पत्राचार हुआ है। हम अपनी ओर से दुसरे राज्यो में सहिया कर्मियों को दिया जाने वाले सुविधाओ की जानकारी कर झारखंड के सहिया बहनों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सहिया कर्मियों को लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

   भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सहिया एवं सहिया साथी संघ का प्रतिनिधि मंडल आज स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिलकर 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। वार्ता के दौरान  सहिया संघ की ओर से सचिव संजू मिश्रा ने कही की सहिया बहन कोविड के दौर में जान जोखिम में डालकर काम की है इसके बाबजूद ना तो मानदेय में बढोतरी हुई है और ना ही बीमा राशी का लाभ मिला है। महंगाई बढ़ी है इससे सहिया दीदी को अपना घर भी  चलाना मुश्किल हो गया। सहियाकर्मीयों की सेवा स्थायी करने की दिशा में सरकार पहल करें। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दीपावली के बाद ही जल्द बैठक कर इस दिशा में ठोस पहल किया जायेगा। अब लाभ के लिए सहिया दीदी को लम्बे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 प्रतिनिधि मण्डल में  सहिया साथी संघ की माधुरी देवी,अरुणा उपाध्याय,  हेमलता सिन्हा, अनिता देवी, संतोष सोनी, ऐक्टू के प्रदेश सचिव भुवनेश्वर केवट, झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो मुख्य रूप से शामिल थे। 


       

Post a Comment

0 Comments