Translate

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए एवं ग्रामीणों की समस्या का निपटारा हो सके :- उपायुक्त

गोपाल शर्मा                                                                                                                                        झारखंड/ साहेबगंज                                                                                                                             उपायुक्त राम निवास यादव के कार्यालय प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि जिले में तिथि वार शेड्यूल बना कर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया रहा है इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए एवं ग्रामीणों की समस्या का निपटारा हो सके।

उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से रोटी कपड़ा और मकान पर फोकस किया जा रहा है एवं समाज के हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ा जा रहा है उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से नए राशन कार्ड बनाए जाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लाल कार्ड में वैकेंसी बन रही है वह वैसे ही ग्रीन कार्ड से स्वता लाल कार्ड में कन्वर्ट हो जा रहा है साथ ही ग्रीन कार्ड में 25000 नई वैकेंसी दी गई है तथा आवश्यकतानुसार और वैकेंसी दी जाएगी इसी के तहत जिन प्रखंडों में राशन कार्ड के लिए आवेदन दिए जा रहे हैं उनका राशन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि दूसरी कल्याणकारी योजना सर्वजन पेंशन योजना है इन शिविरों के माध्यम से इसका क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। सर्वजन पेंशन योजना में के तहत 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को योजना अंतर्गत आच्छादित करना है। निर्वाचन की सूची के अनुसार 15000 का गैप सामने आया है इन शिविर में इस गैप को भरकर शत प्रतिशत लोगों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा साहिबगंज जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है इसके लिए झारखंड फसल राहत योजना अंतर्गत किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है इसके अलावा मनरेगा अंतर्गत हर गांव में 05 नई योजनाएं भी ली जाएंगी इन योजनाओं से नई शुरुआत होगी लेबर इंगेजमेंट बढ़ेगा जो आगे गांव के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा लाई गई नई योजना सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना के विषय में बताते हुए कहा किराज्य सरकार अब किशोरियों को नयी योजना के तहत लाभ देगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का असल उद्देश्य बालिकाओं, किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है। साथ ही बच्चियों को स्कूल से जोड़े रखने में इससे बड़ी मदद भी मिलेगी। 

 सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आठवीं से बारहवीं तक की बालिकाओं को भिन्न-भिन्न किस्तों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जैसे कक्षा 8वीं और 9वीं में 2500 रूपये (प्रत्येक कक्षा में 25 सौ रूपये, कुल 5 हजार रूपये) एवं 10वीं, 11वीं व 12वीं की कक्षा में 5000 रूपये (प्रत्येक कक्षा में 5 हजार रूपये, कुल 15 हजार)। साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर एकमुश्त 20,000 रूपये मिलेंगे। इस योजना के तहत कुल 40 हजार रूपये की राशि भुगतान किये जायेंगे, ताकि बेटियों को योजना का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके।

इसके अलावा मनरेगा अंतर्गत योजनाओं का संचालन की श्रम कार्ड धोती साड़ी एवं कंबल का वितरण आदि भी किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

वही उपायुक्त ने मीडिया के माध्यम से कहा कि आप सभी जिले वासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में आए एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें इसके अलावा अपनी समस्याओं का आवेदन दें।

      शिविर के माध्यम से 9959 आवेदन प्राप्त हुए

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया कि अभी तक शिविर के माध्यम से 9959 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 6080 का डिस्पोजल कर दिया गया है तथा 129 आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है तथा 3593 आवेदन डिस्पोजल हेतु पेंडिंग वही 158 डिस्पोजल की प्रक्रिया में है एवं इन सभी का 01 माह के भीतर डिस्पोजल कर दिया जाएगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी महताब आलम सोशल मीडिया कॉलेज सिटी ऑफिसर रोशन रंजन, विनोद कुमार विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।

  • नोट :- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड वार विभागीय रिपोर्ट पीडीएफ के माध्यम से संलग्न किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments