Translate

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक हुई आयोजित।

गोपाल शर्मा                                                                                                                                        झारखंड/ साहेबगंज                                                                                                                             उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 17 अक्टूबर 2022 को जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में तथा छूटे हुए बच्चों को मॉप उप दिवस के माध्यम से दिवस दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

इसके तहत 01 से 19 वर्ष के सभी बच्चे और किशोर किशोरियों को सभी स्कूल (सरकारी एवं गैर सरकारी) तथा तकनीकी संस्थान एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।


उपायुक्त राम निवास यादव ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्यो से कहा कि कृमि के कारण बच्चों का समुचित मानसिक एवं शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। जो खासतौर से ग्रामीण इलाकों में देखा जाता है। इसी के निदान के लिए समय-समय पर कृमि मुक्ति दिवस जैसे कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के सहभागिता से बच्चों में होने वाली कई बीमारियों का खातमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 1 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को दवा खिलाने हेतु सेविका को तय किया गया है एवं आप सभी प्राचार्य से अनुरोध है कि अपने अपने विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को दवा खिलाना अपनी उपस्थिति में सुनिश्चित कराएं ताकि वह किसी भी प्रकार के विकार से ग्रस्त ना हो।

इसके अलावा बैठक में पीपीटी के माध्यम से कृमि के कारण होने वाले रोगों के विषय में बताया गया तथा क्रीमी से उत्पन्न हुई बीमारी को विस्तारपूर्वक समझाया गया जहां संक्रमण से पेट में दर्द दस्त कमजोरी उल्टी और भूख ना लगना सहित कई लक्षण से अवगत कराया गया।

इस दौरान उपायुक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, डॉ रंजन कुमार,विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य,डीपीएम अनिमा किस्कू, स्वास्थ्य विभाग के कर्मिगण एवं अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments