Translate

आज दिन शनिवार को डेफोडील्स पब्लिक स्कूल उलगड्ढा में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया। झारखंड सरकार के स्थाई पौधशाला पेटरवार के द्वारा 50 पौधा दिया गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- आज दिन शनिवार को डेफोडील्स पब्लिक स्कूल उलगड्ढा में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया। झारखंड सरकार के स्थाई पौधशाला पेटरवार के द्वारा 50 पौधा दिया गया। जिससे इस कार्यक्रम का सफल शुरुआत हुआ इस कार्यक्रम में लगभग विद्यालय के बच्चों के 40 से अधिक माताएं शामिल हुई और सभी माताएं ने अपने बच्चों के साथ एक पौधा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक धनेश्वर नापित, निदेशक राजेंद्र कुमार नापित, प्राचार्या आशा कुमारी, पंचायत समिति यशोदा देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। विद्यालय के निदेशक ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के गोविंद यादव, गोवर्धन कुमार, समीर नायक, रवि कुमार, नफीस  अंसारी, नितेश कुमार, दीपक ठाकुर, जितेंद्र यादव, कमलनाथ टुडू, अनुपमा सिन्हा, अन्नू कुमारी, अनीता कुमारी, तनुजा कुमारी, कुमारी शालिनी, खुशी कुमारी, पूनम देवी के साथ साथ अभिभावकों का बहुमूल्य योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments