*मुख्य अतिथि कर्नल जेके सिंह व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डीपी विश्वकर्मा , मनवेश चक्रवर्ती , चितरंजन पात्रा ,गणेश कुमार , संजीव ढल ,संजय प्रधान ,मिथुन जैना ,सुसंतो मोहंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्धघाटन....!*
*जेएमएम केंद्रीय महामंत्री सुप्रियो भटाचार्य कैबनेट बैठक के बाद देर शाम विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में हुए शामिल...!*
*रांची ,अनुज कुमार पांडेय (JPAC ,प्रदेश मीडिया प्रभारी)।* हरिवंश टाना भगत स्टेडियम खेलगावँ रांची में मंगलवार को तीन दिवसीय 5 वां झारखंड इमेजिंग एक्सपो का उद्धघाटन किया गया।
8 से 10 अप्रैल तक चलने वाले 5TH झारखंड इमेजिंग फोटो वीडियो एक्सपो का विधिवत उद्धघाटन कर्नल जेके सिंह व विशिष्ठ अतिथि डीपी विश्वकर्मा , मनवेश चक्रवर्ती , चितरंजन पात्रा ,गणेश कुमार , संजीव ढल ,संजय प्रधान ,मिथुन जैना ,सुसंतो मोहंती आदि के हाथों संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पूर्व झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC)के सेंट्रल अध्यक्ष बापी घोषाल ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथियों को क्रमवार उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता ,सचिव उपेंद्र कुमार ,संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ,मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने ,बिनोद सोनी ,अशोक केशरी ,पूर्व अध्यक्ष सीके पंडित ,पूर्व महासचिव अभिमन्यु कुमार आदि ने स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यातिथि ने कहा इस जीवन की परिकल्पना बगैर तस्वीर की नही की जा सकती। फोटोग्राफी का क्षेत्र आज काफी बड़ा व वृहद हो गया है। अगर देखा जाय तो आज दुनियां भर के 70 प्रतिशत लोगों के हाथों में कैमरा है। बहरहाल इस से सम्बंधित क्षेत्रों का विस्तारीकरण निहायत ही जरूरी है। जिसे लेकर झारखंड इमेजिंग एक्सपो जन जन तक फोटो से संबंधित सामग्री पहुंचाने को कृत संकल्पित है। कोलकाता से पहुंचे वरिष्ठ नामचीन फोटोग्राफर राजू सुल्तानिया ने कहा कि jpac झारखंड के फोटोग्राफरों की एक बड़ी संस्था के रूप में झारखंड में काम कर रही है। आज इनके निर्देशन में झारखंड के फोटोग्राफर व आम युवा भी फोटोग्राफी क्षेत्र में उतर कर अपना कौशल विकास कर व्यापार का सृजन कर अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहें हैं। एक्सपो के पहले दिन लगभग 54 सौ फोटॉग्राफरों ने भाग लिया। वहीं इस एक्सपो में फ़ोटो से सम्बंधित देश की नामी गिरामी कम्पनी के साथ साथ फोटोग्राफी क्षेत्र से सम्बंधित उपकरण उपलब्ध कराने वाली कंपनियां भी पहुंची हैं। जो आने वाले फोटॉग्राफरों को नए तकनीक से रूबरू कराया रही है। उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि ने फ़ोटो एक्सपो में लगाये गए फोटोग्राफी व विडियोग्राफी से संबंधित वस्तुओं का मुआयना किया।
*फैशन शो का हुआ आयोजन-*
इमेजिंग एक्सपो के पहले दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र फैशन शो रहा।यहां रांची मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों द्वारा जर्नलिज्म विषय पर अपना फैशन शो किया। फैशन शो में अखबार के कटिंग से बना परिधान का प्रदर्शन किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
*फोटो प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन-*
एक्सपो में हमारा झारखंड ,वेडिंग कैंडिड ,वेडिंग पोट्रेट व जर्नलिज्म विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसे लेकर झारखंड भर से हजारों फोटो ग्राफरों द्वारा भेजी गई तस्वीरों को प्रदर्शनी में लगाया गया। चारो विषयों पर आये हजारों बेहतरीन तस्वीरों में से उत्कृष्ठ तस्वीर खिंचने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित कर निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
*कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में विभिन्न उपसमितियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-*
1 लाइट टेंट की उप समिति :-उमेश जी ,श्रीकांत जी( बोकारो)
3 भोजन की उप समिति बिरजू कुमार उदय कुमार हजारीबाग
4 फूड कूपन विभाग स्टॉल श्रीकांत जी अर्जुन जी ,धनंजय व सदस्य रामगढ़
5 पवन कुमार गोड्डा व ब्रिज भाई
6 आपातकालीन सदस्यों की उप समिति -हरेंद्र जी एवं अरुण जी रांची
7 इवेंट स्टेज देखरेख की उप समिति- अशोक दलजीत व पिंटू जमशेदपुर
8 स्टेज एंकरिंग के उप समिति-सुनील जी रांची।
9 फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी की उपसमिति-नकुल खवाड़े व यश प्रजापति ।
10प्रिंट मीडिया की उपसमिति -रांची टीम व लोहरदग्गा टीम।
11 ट्रांसपोर्टर की उपसमिति-मुकेश कुमारबीके साथ चतरा की टीम।
12 फ़ोटो प्रतियोगिता की उपसमिति-प्रवीण जी व लोहरदग्गा टीम।
13 प्रशासनिक व्यवस्था की उप समिति मुकेश जी टाटा ,सुनील जी धनबाद, विकास जी रांची ,अशोक केसरी जमशेदपुर
14 रजिस्ट्रेशन की उप समिति -मनीष कुमार धनबाद
15 अतिथि सत्कार की उप समिति- वापी घोषाल , उपेंद्र कुमार , राजेश कुमार , बिरजू कुमार ,विनोद सोनी ,यश प्रजापति ,सुनील सिंह गब्बर भाई ,राजू भाई , अनुज कुमार पांडेय ,चंद्रकिशोर पौद्दार।
16 प्रेस मीडिया की उपसमिति-सुनील जी रांची ,बैधनाथ जी देवघर , शिवराम गुप्ता ,सत्यम जी रांची व अनुज कुमार पांडेय(मीडिया प्रभारी)।
17सीसीटीवी कैमरा की उपसमिति-बिरजु कुमार ,हजारीबाग।
*आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड के 17 जिलों में मुख्य रूप से फोटोग्राफी एसोसिएशन हजारीबाग, झारखंड फोटोग्राफर फेडरेशन रांची ,धनबाद जिला फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन , झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन गुमला ,बोकारो जिला फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन, वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गिरिडीह जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन , रामगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन , कोडरमा जिला फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर एसोसिएशन, लोहरदगा जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन, फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ सरायकेला खरसावां , चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन , जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन जामताड़ा , फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ,दुमका , फोटोग्राफी एसोसिएशन , देवघर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन व गोड्डा फोटोग्राफी एसोसिएशन ।*
0 Comments