Translate

*राँची।* झारखण्ड में फिर एक बार मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

*राँची।* झारखण्ड में फिर एक बार मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

राँची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखण्ड में दिखना शुरू हो गया है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 बजे से 4 बजे के बीच वज्रपात की गंभीरता को देखते हुए पांच बार रेड अलर्ट जारी किया गया। 

*मौसम विभाग के अनुसार,* पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, राँची, लातेहार, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा और जामताड़ा में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर शाम 4 बजे के बाद मौसम के बिगड़ने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments