आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के द्वारा बाबा दिसोंंम गुरु शिबू सोरेन जी का 81 वाँ जन्मदिन सदर अस्पताल गोड्डा में मरीजों के बीच केक काटकर एवं कंबल वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन जी के अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम गुरु जी के तैल चित्र के सामने केंडिल जलाकर केक काटा गया। फिर स्ट्रेचर पर कम्बल रखकर अस्पताल के सभी वार्डों में घूम घूम मरीजों को इस ठिठुरती ठंड में बेड पर झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा कम्बल मुहैया कराया गया। अंत में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता राजेश मंडल ने कहा आज हम सभी गोड्डा जिला झामुमो कार्यकर्ता गुरु जी के 81 वाँ जन्मदिन बड़े गौरव के साथ मनाया।उनके संघर्षों के इतिहास के साथ साथ गरीब असहाय लोगों के जनसेवा को ध्यान में रखते हुए मरीजों को कम्बल मुहैया कराया है।साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प उठाया है। वहीं जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने कहा कि आज तक जिस तरह से गुरु जी का आशीर्वाद हम लोगों को मिलते आया है आगे भी लंबे समय तक आशीर्वाद मिलता रहे ,ईश्वर से कामना करते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन,केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता सह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल,जिला सचिव मो अजीमुद्दीन,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव,झामुमो नेता प्रेम नंदन कुमार,सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन हेंब्रम,नगर कमिटी के मो फिरदौस आलम,मो अंसार आलम,संतोष कुमार,शिव शंकर मंडल,रमन कुमार,मो शेख मिन्हाज,रोहित राज किस्कू, ठाकुर गांगटी अध्यक्ष लम्बोदर महतो,सचिव अकीदत अंसारी,सलामुद्दीन अंसारी,पुरुषोत्तम मंडल,गोड्डा प्रखंड सचिव दीपक कुमार टुडू,परमानंद मंडल,विक्की राजहंस,विजय कुमार महतो, नगर उपाध्यक्ष मो बड़कू, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामल रामदास,राजू हंसदा,बिट्टू यादव,पवन यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मो इरफान आलम,शमशाद अंसारी,राज कुमार दास आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-- राजेश मंडल
केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता जिला झामुमो समिति गोड्डा।
0 Comments