प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की समस्त महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए आज 8 मार्च को मनाया जाने वाला महिला दिवस एक उत्सव है।इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है। आलोक दूबे ने कहा महिला शक्ति का स्वरूप है, समर्थन का आधार है, अपार साहस और अपार स्वाभिमान है,न सीमित हैं उनके सपने और ना कोई बाधा है, हर रास्ता उनके लिए ही नयी कहानी की शुरुआत, समाज की सीमाओं को तोड़ती, उड़ती हैं उनके पंख,नारी है तो हर सपने की धरोहर है।आइये हम सब मिलकर महिलाओं के प्रति आदर प्रकट करें, समाज में फैले कुछ चंद शरारती तत्वों के सोच को बदलने का प्रयास करें।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक दूबे ने कहा 10 मार्च को पासवा की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले पासवा महिला वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया जाएगा और उनके कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया जाएगा।
0 Comments