Translate

पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व महाशिवरात्रि की राज्य वाशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व महाशिवरात्रि की राज्य वाशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने छप्पन सेट डोरंडा स्थित बाबा भोलेनाथ की प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की,जल चढ़ाया एवं बाबा को पसंदीदा भोग लगाया तथा राज्य के सुख, समृद्धि, तरक्की, खुशहाली एवं अमन के लिए प्रार्थना की।
 इस मौके पर आलोक कुमार दूबे ने कहा राज्य वासियों के ऊपर भोलेनाथ की असीम कृपा है। देवघर स्थित बाबा बैजनाथ हों,या दुमका में बाबा बासुकीनाथ,खूंटी में अमराबाडी हो या रांची के पहाड़ी मंदिर, वर्षों से त्रिकालदर्शी के रूप में बाबा सबको अपना स्नेह और आशीष दे रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है पूरे देश में झारखंड ही एक ऐसा प्रदेश है जहां बाबा हर जिले में विराजमान हैं। यहाँ तक की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ देवघर में विराजमान हैं जहां भक्ति भाव से आस्था एवं विश्वास के साथ अपनी मनोकामना लेकर भक्त यहां आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। और जहां  स्वंय विराजमान हों वहां कभी कोई संकट या विपत्ति नहीं आ सकता है।

Post a Comment

0 Comments