Translate

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र दयाल का रांची में निधन, पत्रकारों में शोक

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र दयाल का रांची में निधन, पत्रकारों में शोक
धनबाद : वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र दयाल का रांची में निधन हो गया.  स्व. दयाल ने अपनी पत्रकारिता दरभंगा (बिहार) से शुरू की थी. उन्होंने पटना से प्रकाशित दैनिक पाटलिपुत्र टाइम्स में काफी दिनों तक डेस्क पर काम किया था. उसके बाद वह धनबाद आ गये थे, यहां उन्होंने शुरूआती दौर में प्रभात खबर में काम किया उसके बाद वे लंबे अरसे तक बिहार ऑबजर्वर में डेस्क पर काम किया, एक वर्षों तक वे नई पत्र वार्ता के लिए भी काम किया और हाल के दिनों तक वे पटना आज में कार्यरत थे. उनके निधन पर उनके साथ काम करने वाले पत्रकारों में अशोक वर्मा,अजय सिन्हा, विनय झा, दिलीप अंजाना , श्रीकांत के अलावा राजकिशोर सिन्हा, अनुज सिन्हा, प्रेम कुमार शर्मा,बानेस्वर कुमार, दीपक कुमार, रवि रंजन आदि पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Post a Comment

0 Comments