Translate

बच्चों को अपना बचपना जीने दीजिए: आलोक कुमार दूबे

बच्चों को अपना बचपना जीने दीजिए: आलोक कुमार दूबे
*अभिभावकों से आग्रह है कि अपने बच्चों को नजदीक के स्कूल में ही दाखिला करवायें - आलोक दूबे*
*लिटिल एंजिल्स हाई स्कूल के बच्चों में काफी संभावनाऐं हैं, उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है जिसे विद्यालय के शिक्षक तरासने का काम बखूबी कर रहे हैं - फलक फातिमा*

लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुन्दाग में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित लिटिल एंजल्स हाई स्कूल में गुरुवार 28 दिसंबर 2023 को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पासवा के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, विशिष्ट अतिथि पासवा की महासचिव व राष्ट्रपति अवार्डी फलक फातिमा, मास्टर उस्मान, मास्टर महताब, गुलाम गौस आदि ने गुब्बारे छोड़ कर और  कबूतर उड़ाकर किया। जिसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत डांस प्रस्तुत किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा कबड्डी, पासिंग दि बॉल, मुर्गों की लड़ाई, ताला और चाभी, खोखो, लॉन्ग जंप, शोर्ट जंप, बूम ब्लास्ट, स्पून मार्बल आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
 मुख्य अतिथि आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल का भी जीवन मे बड़ा महत्व है। खेल द्वारा बालक के मानसिक सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। लिटिल एंजल्स हाई स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी अच्छे हैं। बच्चे को अपना बचपना जीने दीजिए।माता पिता अपनी अरमान एवं आशाओं को पूरा करने के लिए बच्चों पर दवाब नां बनाएं,उन्हें अपने तरीके से मार्ग तय करने में सहायता करें।पूरा खेल अनुशासन का भावना पैदा करता है। पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा छोटे-छोटे निजी विद्यालय सीमित संसाधनों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं।गली मोहल्ले में चलने वाले स्कूलों के बच्चे भी आज हर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।सरकार को चाहिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले एवं शिक्षकों को आर्थिक सहायता दी जाए।पासवा अध्यक्ष ने अभिभावकों से कहा है कि अपने निकटतम स्कूलों में ही बच्चों का दाखिला करवायें। ज्यादा दूरी में बच्चों के नामांकन से बच्चों के आने-जाने में ही समय बर्बाद होता है और बच्चे काफी थका हुआ महसूस करते हैं जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित होती है।
 वहीं विशिष्ट अतिथि फलक फातिमा ने कहा की लिटिल एंजल्स हाई स्कूल के बच्चों का परफार्मेंस देख कर खुशी हुई। यहां बच्चे एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिला। पढ़ाई के साथ स्पोर्ट भी जरूरी है।
 स्कूल के निदेशक मसूद कच्छी ने कहा की पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरूरी है।  इससे बच्चो को मानसिक के साथ शारीरिक विकास भी होता है। इस खेल प्रतियोगिता से कौन बच्चा खेल के क्षेत्र में अच्छा करे यह कोई नहीं जानता। आए हुए अतिथियों का स्कूल के द्वारा शॉल, मोमेंटो और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कहकशा मसूद, रानी तबस्सुम, शुशीला बेबी, नेहा परवीन, सिमरन कुमारी, अमित कुमार, नासिर हुसैन, राज दिलशाद, अदनान हसन, सोनो कुमार, राणा कुमार, स्वाती पम्मा, अल्वीना मसूद, साद त्लहा मसूद,  समेत स्कूल परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments