Translate

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व पार्षद व महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह के पिता 76 वर्षीय अरुण कुमार पाण्डेय का आज निधन हो गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व पार्षद व महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह के पिता 76 वर्षीय अरुण कुमार पाण्डेय का आज निधन हो गया।                                                पिछले कई महीने से वह बीमार चल रहे थे और रामप्यारी हॉस्पिटल में एडमिट थे।आज अपराह्न लगभग 1:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक दीपिका सिंह पांडे के विधायक आवास सेक्टर 2 में उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया कल सुबह 9:00 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी एवं धुर्वा सीटीओ में दाह संस्कार किया जाएगा।अरुण पाण्डेय अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके निधन का समाचार सुनकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।उनका पार्थिव अपराह्न 3.00 बजे कांग्रेस भवन ले जाया गया जहां कांग्रेस का झंडा उन्हें दिया गया और श्रद्धांजलि दी गई।अरुण पाण्डेय की पत्नी महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय का रो रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा,मुजीबि कुरैशी बेलाल जावेद,नीतू देवी पूर्व महापौर रमा खलखो, धर्मेन्द्र सिंह,संजीत यादव, अभिषेक कुमार,राजेश यादव,अमरीश पाण्डेय , परमेश्वर सिंह,रोहित सिन्हा, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर अरुण पाण्डेय को श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।

Post a Comment

0 Comments