रांची: संजय सिंह हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटर सहित कुल 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची। संजय सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने हत्याकांड में शामिल भाड़े के दो शूटर सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के लिये साजिशकर्ताओं ने दो शूटरों को घर और जमीन का लालच हायर किया था. राहुल कुजूर और डब्लू कुजूर ने ही अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या करवाई थी।संजय हत्याकांड रांची के एक पूर्व दागी जमीन कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या की साजिश रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अंदर से रची गई थी।अपराधियों में संदीप कुमार,आकाश कुमार, विवेक कुमार शर्मा, डब्लू कुजूर की पत्नी सुशीला कुजूर और शाहिल बाड़ा का नाम शामिल है। मालुम हो की 7 जुलाई को संजय सिंह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे इसी दौरान दोनों अपराधियों संदीप कुमार और आकाश कुमार ने काली मंदिर रोड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्याकांड को अंजाम दिया था। खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्टर करंट खबर न्यूज
0 Comments