Translate

गिरिडीह जिला जूडो संघ के अध्यक्ष पुन निर्विरोध देवेंद्र सिंह को चुना गया।

 गिरिडीह जिला जूडो संघ के अध्यक्ष पुन निर्विरोध देवेंद्र सिंह को चुना गया। 


झारखण्ड जूडो संघ के तत्वधान में आज गिरीडीह जिला जूडो संघ की वार्षिक आम सभा का अयोजन सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एसआईटी गिरिडीह में किया गया हैं। इस सभा की अध्यक्ष गिरिडीह जिला बार संघ के सचिव श्री चुनुकांत जी एवं श्री गुणवंत सिंह मोंगिया जी ने किया। झारखण्ड राज्य जूडो संघ के सदस्य एवं हजारीबाग जिला जूडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने इस सभा में पर्वेशक के रूप में उपस्थित हुए । श्री अभिषेक कुमार की देख रेख में गिरीडीह जिला जूडो संघ की नई समिति का चुनाव किया गया। 

वार्षिक आम सभा में गिरीडीह जिला के जूडो संघ की नई समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मानित से मनोन्नित किए गए पधाधिकारी एवं सदस्य गन का चयन इस प्रकार से हुआ जिसमें संरक्षक चुनूकांत एवं गुणवंत सिंह मोंगिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जी, उपाध्यक्ष विजय सिंह एवं ऋषि सिंह सलूजा, महासचिव संसेई उज्ज्वल सिंह, सह सचिव बजरंगी चौधरी, 

कोषाध्यक निरंजन कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष रामबलि चोधरी का चयन किया गया है। वही तकनीकी अध्यक्ष के रूप में अस्मित आनंद, तकनीकी सचिव प्रिंस प्रभाकर, तकनीकी निर्देशक आफिया खातून, मुख्य प्रशिक्षक सागर कुमार रजक, सोनू कुमार एवं अरिश सोरेन का चयन किया गया।

Post a Comment

0 Comments