Translate

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। परिवार की ओर से बताया गया कि वह कुछ समय से बीमार थे। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण गांधी सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे थे। अरुण गांधी के परिवार में अब उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं।                       खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्टर करंट खबर न्यूज

Post a Comment

0 Comments