Translate

साहिबगंज-जिले में शाम करीब सात बजे के आसपास विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया।इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।उपद्रवियों ने एक बाइक में भी आग लगा दी।उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा,एसडीओ राहुल आनंद आदि वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।स्थिति नियंत्रण में है।आगे आपको बता दें कि जिला मुख्‍यालय में होती है दुर्गापूजा जिला मुख्यालय में चैत्र माह में चार जगहों पर दुर्गा पूजा होती है।इन्‍हीं प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर से चल रहा था।सकरूगढ़ चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। रसुलपुर दहला की प्रतिमा विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए कृष्णानगर से गुजर रही थी।

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ (साहिबगंज)

इसी क्रम में रेलवे लाइन की ओर से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी,जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पत्‍थरबाजी में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को भी चोट लगी है।वहीं पत्थरबाजी में बंगाली टो ला निवासी रामचंद्र प्रसाद का पुत्र गोलू कुमार, गुल्लीभट्टा निवासी रामेश्वर मंडल का पुत्र सोनू कुमार,रसूलपुर दहला निवासी रंजन दास का पुत्र रोहित कुमार और रसूलपुर दहला निवासी भरत पासवान घायल हुए हैं।फिलहाल डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाले हुए है। अफवाह ना फैलाएं और ना अफवाह पर ध्यान दें

Post a Comment

0 Comments