इस दिशा में सक्रिय कार्य करने के उद्देश्य से अब ग्रामसभाओं के लोग तेजी से आगे आने लगे हैं। जिला प्रशासन, सेवा वेलफेयर सोसाईटी व ग्रामसभाओं के संयुक्त प्रयास से शनिवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत खूंटी-सिमडेगा रोड के किनारे पेलौल गांव में श्रमदान कर बोरीबांध का निर्माण किया गया। इससे दो दिन पूर्व पेलौल ग्रामसभा की बैठक में बोरीबांध बनाने का निर्णय लिया गया था। ग्रामसभा ने हर परिवार से एक सदस्य का बोरीबांध निर्माण में श्रमदान करना अनिवार्य किया था। इस कारण नदी पर सारे गांव के लोगों ने श्रमदान किया और महज दो घंटे में बनई नदी पर बोरीबांध बनकर तैयार हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगले 48 घंटे के अंदर नदी में आधा किमी दूर तक पानी भर जाएगा। नदी में पानी भरने से ग्रामीण उत्साहित हुए और नदी पर दो और बोरीबांध बनाने का निर्णय लिया गया।
मुखिया नरगिस प्रियंका तिडू ने कहा कि नदी पर बोरीबांध बनने से आसपास का भूगर्भिय जलस्तर उपर आएगा। गर्मी में मवेशियों को पानी के लिए भटकना नहीं होगा।
ग्रामसभा सचिव प्रफुल्ल तिडू ने कहा कि नदी का अस्तित्व खतरे में था। नदी को बचाने के लिए बोरीबांध का निर्माण किया गया। इससे गांव में उत्पन्न होने वाला जलसंकट टल जाएगा। गर्मी के मौसम में भी पानी को लेकर गांव के लोगों को भटकना नहीं पडेगा।
सेवा वेलफेयर सोसाईटी के देवा हस्सा ने कहा कि इस वर्ष जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से 200 बोरीबांध बनाने का निर्णय लिया गया है। अब तक विभिन्न नदी नालों में 20 बोरीबांध बनाए जा चुके हैं। इस वर्ष मुख्य लक्ष्य जिले की नदियों को बचाना है।
श्रमदान करने वालों में मुखिया नरगिस प्रियंका तिडू, वार्ड सदस्य सबा मुंडरी, ग्रामसभा सचिव प्रफुल्ल तिडू, लक्ष्मण महतो, देवा हस्सा, मार्शल तिडू, बिरसा तिडू, समयाल संगा, अर्पित तिडू, एतवा कंडुलना, गोमेया स्वांसी, पांडा मुंडा, रुउतू टोपनो, अविनाश बोदरा, जकरियस तिडू, भौसा टोपनो, सुबोध कंडुलना, विशाल कंडुलना, सहदेव कंडुलना, बुधु कंडुलना, जगन्नाथ, धनीराम स्वांसी, लेम्सा कंडुलना, अंकित तिडू, समीर कंडुलना, कैलाश तिडू, एकांश गुड़िया, हेनरी तिडू, सुखराम, चमरा रूंडा, दशरथ तिडू, मनोज स्वांसी, प्रकाश रूंडा, अमित रूंडा, एसरा आईंद, रोहित तिडू, कुशल, अंकिल, मसीह तिडू समेत ग्रामसभा के सभी सदस्य।
COVID19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु #खूंटी जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर।
वाट्सएप्प नम्बर-- 7480014840
जिला नियंत्रण कक्ष- फ़ोन संख्या- 06528295236/
7480014840
एम्बुलेंस/मोक्ष वाहन हेतु सम्पर्क करें
9470359280
9572941910
7903619060
7004782834
कोरोना के प्रति लापरवाही के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने हेतु सम्पर्क करें।
8254549648
कोविड अस्पताल में भर्ती हेतु सम्पर्क करें
9110956362
कोरोना टेस्ट हेतु सम्पर्क करें
8252466328
खिल-खिलाएगा खूंटी, कोरोना वायरस के विरुद्ध ये जंग जीत जाएगा खूंटी
0 Comments