Translate

वन है तो जीवन है - डॉ विष्णु चरण महतोपौधा लगाना एवं उसका संरक्षण करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी --डॉ ब्रजेश कुमारराँची, 21 मार्च 2023


वन है तो जीवन है - डॉ विष्णु चरण महतो
पौधा लगाना एवं उसका संरक्षण करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी --डॉ ब्रजेश कुमार
राँची, 21 मार्च 2023
विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग, आर यू की एन एस एस इकाई के तत्वावधान में आज दिनाँक 21 मार्च को " अंतरराष्ट्रीय वन दिवस " एवं एन एस एस ओरिएंटेशन कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ विष्णु चरण महतो की अध्यक्षता में विभाग के सभागार में आयोजित की गई।
आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा जहाँ कम , वहाँ हम एवं जहाँ हम वहाँ दिखे दम के सिद्धांत पर कार्य करती है।उन्होंने कहा कि पौधा लगाना एवं उसका संरक्षण करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहाँ कि विकास के अंधाधुंध में वनों का अवैध तरीकों से काटा जा रहा है जिसके कारण जलवायु परिवर्तन हो रहें हैं।उन्होंने एन एस एस के स्वयंसेवकों से प्रत्येक शुभ कार्यों में एक - एक पौधा निश्चित लगाएं एवं उनको बचाएं।उन्होंने कहा कि  एक पौधा जब विशाल रूप लेता है तो फल, छाया एवं ऑक्सिजन के कारण जनमानस को अच्छा पर्यावरण मिलता है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में विभागाध्यक्ष डॉ विष्णु चरण महतो ने कहा कि वन है तो जीवन है।उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संतुलन एक वैश्विक चुनौती है एवं इसके लिए सबको सामुहिक रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने एन एस एस के स्वयंसेवकों से वनों के महत्व को लेकर समाज के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम निगम सहाय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन  आरव ने किया।
कार्यक्रम को एन एस एस आर डी परेड, नई दिल्ली में शामिल दीक्षा कुमारी, एन एस एस टीम लीडर्स पुरषोत्तम कुमार, प्रीति कुमारी, प्रीति, रश्मि खलखो, गौतम सिंह मुंडा, शिवानी सिंह, लक्ष्मी, सुमित आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के पश्चात वनों के संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई जिसे विभागाध्यक्ष डॉ विष्णु चरण महतो, एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम निगम सहाय ने संयुक्त रूप से रवाना किया।एन एस एस के स्वयंसेवकों ने " एन एस एस ने ठाना है - पर्यावरण को बचाना है" , वन है तो जीवन है , पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं आदि नारा लगा रहें थे । रैली विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग से प्रारंभ होकर मोराबादी स्तिथ विश्वविद्यालय विभागों से होते हुए पुनः अंग्रेजी विभाग में समाप्त हुई।

                सादर
           डॉ ब्रजेश कुमार
           कार्यक्रम समन्वयक
           राष्ट्रीय सेवा योजना
           राँची विश्वविद्यालय

Post a Comment

0 Comments