गूंजन आनंद
ब्यूरो/ पाकुड़
प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय मे नवनियुक्त झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी, प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू एवं सेमिनुल इस्लाम के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया l
प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी को बधाई देते कार्यकर्ता
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव उदय लखमानी को फ़ूल मालाओं से लाद दिया उदय लखमानी ने स्वागत सम्मान समारोह के लिए पाकुड़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंसारुल हक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया नवनियुक्त झारखंड प्रदेश महासचिव उदय लखमानी को बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।
0 Comments