Translate

ईस्ट सिंहभूम में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव

 ईस्ट सिंहभूम में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव



झारखंड में कोरोना का कहर थम गया था। राज्य में कोरोना का एकमात्र मरीज जो ईस्ट सिंहभूम में था वह भी 2 दिसंबर को रिकवर हो गया। इसके बाद राज्य में कोरोना का एक भी केस नहीं था। लेकिन 25 दिसंबर को ईस्ट सिंहभूम में एक महीने बाद कोरोना का 1 नया मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो की नींद उड़ गई है। हालांकि ओमिक्रोन के नए वैरिएंट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट है और लगातार टेस्टिंग जारी है। इसके अलावा सभी डीसी व सिविल सर्जन को पत्र लिखकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

Post a Comment

0 Comments