झारखंड/ साहेबगंज
बोरियो थाना के गोंडा पहाड़ की पहाड़ियां महिला रबिता पहाड़िन की बर्बर हत्या मामले में विरोध करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ बोरियों में मोर्चा खोल दिया।
घटना के विरुद्ध मीडिया से बात करती लुईस मरांडी
घटना के विरुद्ध लुईस मरांडी का बयान
इस दौरान मृतिका रबिता पहाड़िन के परिजनों से मिलने पहुंची भाजपा पार्टी की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की साथ ही आरोपियों को सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
घटना के विरोध में प्रदर्शन
तत्पश्चात उन्होंने भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस निर्मम हत्या की पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए आज बोरियो में उक्त निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए वर्त्तमान हेमंत सरकार के खिलाफ रैली निकाल दी।
मौके पर लुईस मरांडी के अलावे पार्टी के नेता ताला मरांडी, रेणुका मुर्मू, कुश्माकर तिवारी जिलास्तर के नेता और कार्यकर्त्ताओं के साथ आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोग मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रही लुईस मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन पर महिला सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से राज्य में हेमंत सरकार बनी है संथाल परगना में बेटियां असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। उन्होंने संथाल में हुए महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरताओं को गिनाते हुए कहा कि बेटियां किसी भी जाति, धर्म की हो आखिरकार महिलाओं के साथ इस प्रकार बर्बरता कब तक होती रहेंगी। ऐसा हम और होने नहीं देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बोरियो में हुई निर्मम तरीके से हत्या के विरूद्ध हम सभी हेमंत सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेंगे।
0 Comments