Translate

जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद बेबुनियाद है, पार्टी के शीर्ष नेता लेते हैं निर्णय :- मंत्री अलमगीर आलम


गोपाल शर्मा   

झारखंड/ साहेबगंज

इन दिनों झारखंड प्रदेश के कॉन्ग्रेस पार्टी में संगठन की पदों की नियुक्तियों के लिए राजनीति काफी गर्म हो गई है। जिसका प्रभाव प्रदेश से लेकर के दिल्ली तक दिखाई देती है ज्ञात हो कि बीते दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा झारखंड के तमाम जिलों में जिलाध्यक्षों के चेहरे बदले गए थे जिसके बाद झारखंड कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी यह कह कर शुरू हो गई कि प्रदेश के किसी भी जिले में मुस्लिम चेहरे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। जिसे विपक्ष भी इन बातों का चटकारा लेने लगे। परिणाम स्वरूप कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं को नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची में परिवर्तन करने की जरूरत पड़ गई उक्त परिवर्तन से कांग्रेस पार्टी के कुछ मुस्लिम चेहरे को भी सूची में शामिल किया गया। सूची के परिवर्तन से पूर्व की सूची में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के हटाए जाने से उनके समर्थक सड़कों में उतर कर जगह-जगह विरोध करने में लगे हुए हैं। यही कुछ हाल साहिबगंज जिला का भी देखने को मिल रहा है जहां तालझारी प्रखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को तालझारी शहीद कारगिल चौक पर उक्त परिवर्तन के खिलाफ मंत्री आलमगीर आलम के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। उक्त धरना कांग्रेस महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


जिला अध्यक्षों की सूची में पुनः परिवर्तन और हो रहे विरोध को लेकर क्या कहा झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री सह कॉन्ग्रेस नेता आलमगीर आलम ने ( देखें वीडियो )।

नव जिलाध्यक्ष पद को लेकर हो रहे विरोध पर मंत्री का बयान.

Post a Comment

0 Comments