गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज की ओर से संविधान दिवस सप्ताह के तहत आज मंडल कारा, साहेबगंज एवं जिले के विभिन्न गाँवों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज श्री धर्मेन्द्र कुमार ने उपस्थित बंदियों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।
साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त की | श्री कुमार के द्वारा मंडल कारा स्थित रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में बंदियों को परोसे जाने वाले भोजन की जानकारी प्राप्त किया | उन्होंने बंदियों को विधिक अधिकारों का लाभ लेने के साथ-साथ उन्हें अपने सामाजिक जीवन में हिंसा का रास्ता छोड़कर अहिंसा की राह अपनाने को प्रेरित किया | उन्होंने बताया की संविधान सप्ताह जो 26 नवम्बर से 2 दिसंबर 22 तक मनाया जा रहा है। इस संबंध में सम्बंधित पदाधिकारीयों को भी निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालयों और महाविद्यालयों में संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता , पेंटिंग प्रतियोगिता, डिबेट आदि का आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे एवं साथ ही साथ सभी विधि स्वयं सेवक और पैनल अधिवक्ताओं द्वारा गाँव –गाँव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत बोरियो साहिबगंज सदर एवं मंडरो प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
0 Comments