डोरंडा में रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन,श्री महावीर मंडल छप्पन सेट डोरंडा एवं श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर,मिस्कोट मैदान डोरंडा ने मिलकर रच दिया आस्था का इतिहास
रांची के डोरंडा क्षेत्र में इस वर्ष रामनवमी का पर्व अद्भुत भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। महावीर मंडल डोरंडा, छप्पन सेट डोरंडा दोनों ही स्थानों पर पारंपरिक और धार्मिक जोश से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसने भक्तों को एक आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ दिया।
रामभक्तों द्वारा निकाले गए जुलूस, आकर्षक झांकियां और ढ़ोल नगाड़े,भक्ति गीतों ने समूचे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया।
श्री महावीर मंडल डोरंडा के संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने सभी अखाड़ों के प्रमुखों को तलवार, चुनरी और पगड़ी पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिससे उनकी सहभागिता को सराहा गया।
महावीर मंदिर मंडल डोरंडा के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे ने इस आयोजन का नेतृत्व करते हुए महिलाओं को भी सम्मानित किया और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस सफल आयोजन के लिए दोनों मंडलों की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया, जिनके सहयोग और प्रशासनिक समर्थन से यह पर्व शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। साथ ही उन सभी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत की।
आलोक दूबे ने कहा रामनवमी महोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, शक्ति और श्रद्धा का संगम बन गया।
डोरंडा क्षेत्र में रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन में कपिलदेव सिंह,गौतम कुमार दूबे,अनिल प्रधान,शंभू गुप्ता,महेंद्र प्रसाद,विशाल सिंह,मेंहुल दूबे,अनिकेत कुमार,रितेश सिंह,सुदेश यादव,उदय मिश्रा,अजय कुमार,उमेश बर्मन,शशिकांत झा,मनोज सिंह,रमेश तिवारी,नवनीत कुमार बाबू,अमोल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 Comments