Translate

चडरी तालाब में छठ महापर्व के अवसर पर कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे व डाॅ राजेश गुप्ता ने अर्पित की संध्या अर्घ्य, राज्य और देश की खुशहाली की कामना

चडरी तालाब में छठ महापर्व के अवसर पर कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे व डाॅ राजेश गुप्ता ने अर्पित की संध्या अर्घ्य, राज्य और देश की खुशहाली की कामना

रांची, 3 अप्रैल 2025: छठ महापर्व के पावन अवसर पर चडरी तालाब में कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने श्रद्धा और भक्ति भाव से डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। आलोक कुमार दूबे ने छठी मइया से राज्य और देश की खुशहाली, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी देता है।

आलोक कुमार दुबे ने राज्य सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की सराहना की और छठ पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमें प्रकृति और जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना सिखाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता डाॅ राजेश गुप्ता ने सभी प्रदेशवासियों से एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "छठी मइया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और राज्य को शांति, समृद्धि और विकास का मार्ग दिखाएं।"

इस मौके पर रांची महानगर छठ पूजा समिति के वरिष्ठ सहयोगी मेंहुल दूबे एवं विशाल सिंह ने कहा चैती छठ महापर्व के इस आयोजन ने एक बार फिर से समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया है।

Post a Comment

0 Comments