रामनवमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ डोरंडा में, वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने सुनाया एक श्लोक में संपूर्ण रामायण
*आदौ राम तपोवनादि गमनं हत्वा मृगं काञ्चनं।*
*वैदेही हरणं जटायुमरणं सुग्रीवसम्भाषणम्॥*
*वालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लङ्कापुरीदाहनम्।*
*पश्चाद्रावणकुम्भकर्णहननं एतद्धि रामायणम्*
रांची। श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर, मिस्कोट मैदान डोरंडा में श्री महावीर मंडल डोरंडा के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ रक्षा मामलों के मंत्री संजय सेठ, वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, श्री महावीर मंडल रांची के वरिष्ठ सहयोगी आलोक कुमार दूबे, समाजसेवी वीरेन्द्र प्रधान, मुख्य संरक्षक मैनेजर प्रधान, अध्यक्ष अनिल प्रधान एवं मंत्री शंभू गुप्ता द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा रामनवमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और एकजुटता का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और परम भक्त हनुमान का आदर्श हमारे जीवन का मार्गदर्शक बने, यही कामना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए चंदन कुमार सिन्हा ने कहा रामनवमी महोत्सव सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।
वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने रामनवमी के इस पावन अवसर पर 20 किलो लड्डू प्रसाद के रूप में लाए और सभी श्रद्धालुओं में वितरित किए। इसके बाद उन्होंने एक श्लोक में संपूर्ण रामायण का सार सुनाया।
चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और हनुमान जैसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पर्व मनाएं, तो समाज में अनुशासन और सद्भाव बना रहेगा, और किसी बाहरी व्यवस्था की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
श्री महावीर मंडल रांची के वरिष्ठ सहयोगी आलोक कुमार दूबे ने डोरंडा के समस्त श्रद्धालुओं और नागरिकों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा डोरंडा की धरती ने हमेशा भाईचारे, सहयोग और श्रद्धा का परिचय दिया है। मैं डोरंडा वासियों से आग्रह करता हूं कि वे राम और हनुमान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज को एकजुट रखने में अपनी भूमिका निभाएं। यह महोत्सव हमारी एकता और संस्कृति की पहचान है
महोत्सव के दौरान शोभायात्रा, भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऐश्वर्य सेठ मेंहुल दूबे,विशाल सिंह,महेंद्र प्रसाद,अजय कुमार,सुदेश यादव, धर्मनाथ राय, पप्पन राय,धीरज कुमार,आयुष रंजन, मिथिलेश प्रधान, रंजीत राय, सुधीर राय, दिनेश व्यास सहित महावीर मंडल डोरंडा के समस्त सदस्यों, स्थानीय स्वयंसेवकों एवं प्रशासन का विशेष योगदान रहा।
0 Comments