Translate

राष्ट्रपिता के सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण


राष्ट्रपिता के सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण
=============
फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और मेन रोड व्यवसायी संघ की देखरेख में संचालित किये जा रहे मेन रोड के काली मंदिर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण आज किया गया। सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने करते हुए सभी व्यापारी समाज को रामनवमी की बधाई दी। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर अपने सम्बोधन में चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने स्वच्छता ही सेवा की बात कहते हुए बापू के बताये गए मार्ग पर चलने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। बापू की इस प्रतिमा को सौन्दर्यीकृत कराने में सहयोग के लिए उन्होंने कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अरुण भरतिया, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल और मेन रोड व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। 

इस अवसर पर चैम्बर उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी,  रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य किशन अग्रवाल, आनंद जालान, अरुण भरतिया, विकास झाझरिया, मेन रोड व्यवसायी संघ के बिनोद टेकरीवाल, प्रेम मित्तल समेत संघ के कई सदस्य शामिल थे। सभी ने झारखण्ड चैम्बर और मेन रोड व्यवसायी संघ के इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा की। महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने जल्द ही निगम से समन्वय बनाकर बंगलुरु की तर्ज पर राजधानी रांची के मेन रोड के डिवाइडर पर  अल्तमस के पौधे लगवाने की बात कही।
-
*आदित्य मल्होत्रा*                      *सुनील सरावगी*
महासचिव                                         प्रवक्ता

Post a Comment

0 Comments