Translate

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर मानव श्रृंखला की तैयारी जोरों पर, केशव महतो कमलेश बोले – संविधान बचाना है, बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाना है

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर मानव श्रृंखला की तैयारी जोरों पर, केशव महतो कमलेश बोले – संविधान बचाना है, बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाना है

रांची। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रांची के अंबेडकर चौक डोरंडा से राजेन्द्र चौक तक मानव श्रृंखला एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के साथ विधायक भूषण बाड़ा,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता,अजय नाथ शाहदेव,राँची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ कुमार राजा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ राकेश किरण महतो ने समीक्षा किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन संविधान की मूल भावना को बचाने और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार निरंतर हमारे संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। ऐसे समय में हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा में पूरी ताक़त से खड़ा हो।”

समीक्षा के दौरान नेताओ ने अंबेडकर चौक से राजेन्द्र चौक तक मानव श्रृंखला का मार्ग तय किया, जिसमें पदाधिकारियों की उपस्थिति और ज़िम्मेदारी तय की गई है। पदाधिकारियों को आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी श्री के. राजू जी की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है, जो इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।

केशव महतो कमलेश जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि संविधान की रक्षा करना और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाना आज हर कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संविधान पूरी दुनिया में एक मिसाल है और आने वाले समय में पूरी दुनिया हमारे संविधान से प्रेरणा लेगी।

Post a Comment

0 Comments