Translate

झारोटेफ करेगी कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखण्ड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम

झारोटेफ करेगी कर्मचारी चेतना जागरण  सह प्रखण्ड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम
हर कर्मचारी जागेगा, अपना अधिकार मांगेगा थीम के साथ झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झरोटेफ) ने 
प्रत्येक प्रखण्ड में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम अयोजित करने का निर्णय लिया है। उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड कार्यकरिणी का पुनर्गठन भी किया जाएगा।
  इसके तहत प्रथम चरण में 
   महागामा अनुमंडल के चारों प्रखण्डो में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। उक्त जानकारी झरोटेफ के जिला मीडिया प्रभारी राजीव साह ने दी।
प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन के निमित्त रोस्टर जारी किया गया है जिसके अनुसार 25 जुलाई,2024 को मध्य विद्यालय महागामा (बालक) में,  27 जुलाई 2024 को उ० उ० विद्यालय भतखोरिया(कन्या) , ठाकुरगंगटी में ,30 जुलाई 2024 को मध्य विद्यालय बोआरीजोर(बालक) में तथा 03 अगस्त,2024 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेहरमा में  कर्मचारी जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम  आयोजित किया जाएगा। झरोटेफ के गोड्डा जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार ने कहा कि  कार्यकारिणी पुनर्गठन की अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यक करेंगे। उक्त कार्यक्रमों से संबंधित अधिसूचना 23 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया है ।प्रत्येक प्रखण्ड के चुनाव के लिए अलग अलग चुनाव पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है। यदि प्रखण्ड कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति ने नहीं हो पाता है तो चुनाव पर्यवेक्षक के अनुशंसा पर उस प्रखण्ड में मतदान के द्वारा चुनाव कराया जाएगा। मतदाता वही होगें जो उस प्रखण्ड में बर्ष 2024-25 का सदस्यता ग्रहण कर लिया हो। 
     जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार एवम् जिला सचिव सुभाष चंद्र ने संयुक्त ब्यान जारी कर सभी कर्मचारियों को उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

Post a Comment

0 Comments