Translate

महागामा में आयोजित किया गया कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम

महागामा में आयोजित किया गया कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम
 किया झारोटफ प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन
झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा गुरुवार को हर कर्मचारी जागेगा अपना अधिकार मांगेगा थीम के तहत मध्य विद्यालय महगामा (बालक) में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी समिति का भी पुनर्गठन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी राजीव साह ने बताया कि झरोटेफ के महगामा प्रखंड कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष के रूप में अब्दुल मन्नान सर्व सम्मति से चयनित किए गए। जबकि  गंगेश गुंजन प्रखंड सचिव,  अब्दुस सकुर प्रखंड कोषाध्यक्ष , नियाज अहमद मोहम्मद ,अबू सालेह ,शशि शेखर सिंह एवं निलेश कुमार उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के रूप में खुर्शीद आलम, नियाज अहमद ,सनातन कुमार दास , शहजाद अनवर सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।  सदस्य के रूप में संतराम मुर्मू, संजय कुमार पंडित ,शमशाद अहमद ,मोहम्मद कमर मूसतर, महमूद हसन ,आशा देवी, शाह आलम एवं रेखा कुमारी मनोनीत किए गए।
कार्यकारिणी पुनर्गठन से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार  जिला सचिव सुभाष चंद्र  संयुक्त सचिव आलोक कुमार एवम् रीतेश रंजन ने कर्मचारी जागरण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झरोटेफ अपने सभी 11 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिये प्रखंड से राज्य स्तर तक आंदोलन करेगी। हमारी मांगे जायज हैं और सरकार को इसे पूरा करना ही होगा। मो सज्जाद आलम और नीरज कुमार सिंह चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे।

Post a Comment

0 Comments