Translate

अभाविप राँची महानगर के द्वारा पश्चिम बंगाल के सन्देशखाली में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार एवं अत्याचार के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।

अभाविप राँची महानगर के द्वारा पश्चिम बंगाल के सन्देशखाली में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार एवं अत्याचार के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।विदित हो कि पिछले कुछ महीनों से लगातार 24 परगना जिले अन्तर्गत सन्देशखाली में बांग्लादेश से आये घुशपैठी शाहजहां शेख के द्वारा जबरन भू-कब्जा, यौन उत्पीड़न, गैंगरेप, हत्या जैसी जघन्य अपराध किया गया इसके बावजूद ममता सरकार मूकदर्शक बनके बैठी हुई है। 
       उपस्थित राँची महानगर मंत्री ऋतुराज शाहदेव नें कहा कि जिस प्रदेश में शक्ति की देवी माँ दुर्गा की पूजा प्रमुखता से की जाती है उसी प्रदेश की महिलाएं आज ममता सरकार में स्वयं के अस्मिता के बचाव की लड़ाई लड़ रही है। वोटबैंक की खातिर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ करवाकर उनको रोबॉट की भांति उपयोग करके ममता सरकार जो बंगाल में घृणित राजनीति कर रही है उसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। 
             उपस्थित रांची महानगर सह-मंत्री शारदा कुमारी नें कहा कि बहुत ही शर्म की बात है कि जिस प्रदेश की मुखिया स्वयं एक महिला है वहाँ की महिलाएं स्वयं के अस्मिता के बचाव के लिए जूझ रही है। जब संदेशखाली की बहन-बेटियों ने अपनी आवाज बुलंद की और बंगाल सरकार से मदद की गहुार लगाई तो बदले में बंगाल सरकार ने TMC के गुंड़ों को बचाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी, इससे प्रतीत होता है कि ममता सरकार कहीं ना कहीं इन गुंड़ों को संरक्षण प्रदान कर रही है।
          मौके पर प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री विद्यानंद राय, प्रदेश सचिवालय कार्य प्रमुख कार्तिक गुप्ता, महानगर सह-कार्यालय मंत्री सोनी कुमारी, किरण कुमारी, यश चौरसिया, सचिन कुमार, नंदराज तिवारी,  कबीर शर्मा, परी कुमारी, सोनल झा सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments