Translate

रांची के फैशन डिजाइनर निधि कुमार को राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार 2023 मिला

रांची के फैशन डिजाइनर निधि कुमार को  राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार 2023 मिला

 रांची  स्थित फैशन डिजाइनर निधि कुमार को  इमर्जिंग टैलेंट इन इंडो-वेस्टर्न फैशन के अंतर्गत  'राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार 2023 पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है। निधि कुमार को भारतीय सेना परिवार की पृष्ठभूमि रही  है लेकिन उन्होंने फैशन दुनिया में अपना ब्रांड-  लेबल निधि कुमार- बनाया और चर्चित हुई। निधि अपने परिवार में पहली उद्यमी के रूप में कार्य कर रही है ।  

हाल ही में फैशन जगत में काम करने वाले भारितीय लोगों के लिए वर्ल्ड डिजाइन फोरम द्वारा नई दिल्ली में नेशनल डिजाइनर्स अवॉर्ड सीजन-6 का आयोजन किया गया, जिसमे निधि कुमार को 'राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार 2023 पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है। 

 निधि ने कहा कि उन्होने लेबल निधि कुमार( Level Nidhi Kumar) का निर्माण वर्ष 2016 रांची में किया और यह ब्रांड युवाओं के दिमाग में जगह बनाना शुरू कर दिया है क्योंकि यह उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है. वर्तमान में निधि कुमार की विशिष्ट शैली और दृष्टि को प्रदर्शित करते हुए उत्कृष्ट डिजाइन और गुणवत्ता  का पर्याय बन गया है।

 निधि कुमार ने कांके रोड,रांची  स्तिथ एक मामूली दुकान में अपना बुटीक, लेबल निधि कुमार की यात्रा सिर्फ एक सिलाई मशीन और दो बनारसी कपड़ों के साथ  शुरू की थी। उन्होने बुटीक का विस्तार कर 12 कुशल श्रमिकों के साथ 1300 वर्गफुट की दुकान संचालन कर रही है।  

ग्राहक उनकी उत्कृष्ट कृतियों की सराहना और फैशन की कला के प्रति उनके जुनून को सलाम करते है।

निधि कुमार अपने संयुक्त परिवार, विशेषकर अपने पति कैप्टन निशांत कुमार  
( Merchant Navy) और बेटी के अटूट समर्थन को स्वीकार करती हैं। उनके पति के निरंतर प्रोत्साहन और सहायता ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

निधि कुमार की सफलता की कहानी फैशन दुनिया के डिजाइनरों और उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है.

Post a Comment

0 Comments