@GopalSh93408187
झारखंड/ पाकुड़
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा" अभियान मनाने को लेकर आज 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामुहिक रूप से श्रमदान किया।
इसी क्रम में आज 1 अक्टूबर 2023 को 10:00 बजे एक साथ एक घंटे" जन भागीदारी के साथ श्रमदान संबंधित कार्यक्रम शहर के विभिन्न वार्डों में किया गया। वार्ड 16 स्थित टीन बांग्ला पोखर की साफ सफाई के कार्यक्रम में आज शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए बड़े पैमाने पर जन भागीदारी दिखाई।
इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और पूरे तालाब और घाट और आसपास के जगह की पूरी सफाई करते हुए अभियान को सफल बनाया और लोगों में स्वच्छता के प्रति संदेश भी दिया।
0 Comments