प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा ने गांधी जयंती के मौके पर आज संध्या राजधानी रांची के बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 1001 दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश पासवा चेयरमैन आलोक कुमार दूबे, महासचिव सुश्री फलक फातिमा ने बापू को नमन किया।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा गांधी जी ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलाई और वे सिर्फ समाज सुधारक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता और व्यक्ति सुधारक भी थे।उन्होंने कहा राष्ट्रीयता का मतलब बताते हुए गांधी जी ने कहा था कि इंसानियत और मानवता से ही सर्वांगीण विकास संभव है। सत्याग्रह का दिखाया हुआ मार्ग को आज पूरी दुनिया आत्मसात कर रही है।
पासवा चेयरमैन आलोक कुमार दूबे ने कहा पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व किया तो दांडी मार्च व नमक सत्याग्रह के माध्यम से भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व कर अंग्रेजों को भगाने का काम किया।
पासवा प्रदेश महासचिव सुश्री फलक फातिमा ने कहा गांधी एक भरोसा तो शास्त्री एक विश्वास हैं। उनके द्वारा दिया गया सत्य और अहिंसा का संदेश आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन करता रहेगा।उनके जीवन के अंश मात्र संदेश को भी अपने जीवन में उतर पाना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
प्रदेश सचिव संजय प्रसाद ने कहा गांधी जी का यह शब्द उफनते तूफान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
पासवा के वोलेंटियर्स संजीत यादव, अभिषेक साहू,मनीष पाठक,अनिकेत कुमार, मो.अजहर,बबलू बर्मा,अनुष्का कुमारी,प्रियांशुका कुमारी, रूपा कुमारी, सलोनी कुमारी, रोशन कुमार, ऋषि मयंक, पीयूष कुमार, आशुतोष कुमार, प्रियांशु कुमारी, अमन कुमार,हितेश कुमार, राहुल कुमार, उज्जवल कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
0 Comments