प्रखंड प्रमुख श्री सत्यनारायण यादव जी की अध्यक्षता में* कनीय अभियंता के तबादला होने पर प्रखंड मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।
डोमचांच प्रखंड मुख्यालय सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर कनीय अभियंता प्रमोद राम का पदोन्नति सह तबादला बरही क्षेत्र होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विदाई किया गया। सम्मान सह विदाई कार्यक्रम में प्रमुख सत्यनारायण यादव , प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा सहित अन्य सभी प्रखंड के पदाधिकारियों ने कनीय अभियंता प्रमोद राम को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम में प्रमुख सत्यनारायण यादव ने कनीय अभियंता प्रमोद कुमार के द्वारा विगत 6 वर्षों में किए गए बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा की एवं आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा ने कनीय अभियंता प्रमोद कुमार का प्रमोशन के साथ तबादला होने पर बधाई देते हुए इसी तरह जीवन की बुलंदियों पर सदैव चढ़ने का मार्गदर्शन दिए एवं शुभकामना व्यक्त करते हुए अपने नए कार्य को पूरी ईमानदारी पूर्वक एवं निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने का संदेश दिए। वही प्रखंड के कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से कनीय अभियंता को गिफ्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विदाई कार्यक्रम में आए सभी पंचायत सेवक रोजगार सेवक एवं अन्य पदाधिकारियों ने कनीय अभियंता प्रमोद राम के द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य की सराहना की एवं तबादला के साथ प्रमोशन होने पर उन्हें विशेष बधाई देते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कनीय अभियंता प्रमोद राम ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सभी गणमान्य लोगों एवं पदाधिकारियों का निरंतर सहयोग मिलकर रहने से मैं अपने कार्यों का निर्वहन किया एवं सभी प्रकार के जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में सभी ने हमें काफी मदद किया जिसको लेकर उन्होंने सभी प्रखंड कर्मियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रणधीर कुमार , जीपीएस प्रफुल्ल सिंह , बीपीओ राम कुमार , नवनियुक्त कनीय अभियंता बादल दास विधाता सहित प्रखंड के सभी पंचायत सेवक रोजगार सेवक कनीय अभियंता एवं अन्य लोग मौजूद थे।
0 Comments