■ मार्गदर्शन में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान " मन का मिलन पखवारा " का आयोजन आगामी दिनांक 29 मई से 14 जून, 2023 तक बोकारो में आयोजित किया जायेगा
■ " मन का मिलन पखवारा " कार्यक्रम की सभी तैयारी जोर-शोर से शुरू
================================
बोकारो :-झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा का आयोजन दिनांक 29 मई से 14 जून, 2023 तक बोकारो में किया जायेगा।माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना ने बताया कि दिनांक 29 मई 2023 से 14 जून 2023 एक पखवारे तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिलें में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें संबंधित पक्ष परार्मश हेतु न्याय सदन, जिला विधिक सेवा प्रधिकार बोकारों में मध्यस्थ, पुलिस पदाधिकारी एवं सचिव महोदया से प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मिल सकते है। मन का मिलन पखवारा मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पाद की एक अनूठी पहल है, जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकार एवं कल्याणकारी साबित होगा इस अभियान को पूर्णतः सफल बनाने के लिए सभी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है।
मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनो पक्षकारों की बातें पूर्णतः गोपनीय रहती है, मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः पक्षकारो की सहमति पर निर्भर है, दोनों पक्ष मिल कर विवाद का समाधान ढूंढते है और दोनो के समय धन व व्यक्तिगत संबंधो की रक्षा होती है। उक्त बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव के द्वारा दी गई।
0 Comments