Translate

एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार के 11वीं पास विद्यार्थी मिले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से

 ■ एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार के 11वीं पास विद्यार्थी मिले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से

■ गर्मी छुट्टी के दौरान असाइनमेन्ट हेतु जिला संरचना एवं प्रशासन पर ली जानकारी

■ अपने लक्षित गोल को कैसे करेंगे हासिल की जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थियों मे हुआ ऊर्जा का संचार

■ डीसी, एसपी ने बढ़ाया हौसला। कहा पहले वर्तमान को सोचें ताकि भविष्य उज्जवल दिशा की ओर गतिमान रहे

■ डीसी को भेंट की विद्यार्थी द्वारा बनाई तस्वीर। कहा सुंदर प्रतिभा एवं कला ने बनायी आकृति।

================================







बोकारो :- एस.एस. +2 उच्च विद्यालय कसमार से 11वीं पास कुछ विद्यार्थी गर्मी छुट्टी के दौरान अपने असाइनमेन्ट के लिए जिला संरचना एवं प्रशासन पर जानकारी प्राप्त करने हेतु आज दिनांक 16 मई, 2023 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष मे उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी से मुलाक़ात की। इस अवसर पुलिस अधीक्षक श्री चन्दन कुमार झा, अपर समाहर्ता श्री सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।

■ 11वीं पढ़ाई को रिवीजन करते रहें ताकि बुनियाद हमेशा मजबूत रहे-

विद्यार्थियों को बताया गया की वर्तमान मे पढ़ाई पर ध्यान दें। 11वीं पढ़ाई को रिवीजन करते रहें ताकि बुनियाद हमेशा मजबूत रहे। 12वीं बढ़िया से पास करने पर अच्छे कॉलेज मे दाखिला होगा। स्नातक के बाद अपने गोल की ओर मूव करें। पूर्व गोल निर्धारण से वर्तमान पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। भटकाव हो सकते है।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर विद्यार्थियों मे अलग टाइप की ऊर्जा संचारित हुई। कुछ ने बताया की उन्हे सिविल सर्विसेज़ मे जाना है तो किसी को NDA में।

■ कहा पहले वर्तमान को सोचें ताकि भविष्य उज्जवल दिशा की ओर गतिमान रहे-

उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने नसीहत दी की कैरियर के पथ पर चलते समय भटकाव के कई मोड़ मिलेंगे जो आपके लक्ष्य को चुनौती देगा। अपने मार्ग को गृहस्थ जीवन या अन्य चीजों पर भटकने नहीं देना। अच्छे से तैयारी कर अपने गांव, जिला का नाम रौशन करें। आगे बढ़ेंगे तो नई चुनौती नया दोस्त मिलेगा, नई उम्मीद दिखेगी। माहौल न मिल सके तो खुद पढ़ाई का माहौल बना लेना यही मंत्र है।

उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा स्वास्थ के प्रति हमेशा सजग रहने को कहा।

इस दौरान जिला जनसपंर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments