Translate

जिले के कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी स्टेडियम में "प्रमंडल स्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर -सह- महिला महासम्मलेन" का आयोजन किया गया। जिसमें संथाल परगाना प्रमंडल के सभी 6 जिले से करीब 10,000 सखी मंडल की दीदीयों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए


आज सोमवार को दुमका जिले के कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी स्टेडियम में "प्रमंडल स्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर -सह- महिला महासम्मलेन" का आयोजन किया गया। जिसमें संथाल परगाना प्रमंडल के सभी 6 जिले से करीब 10,000 सखी मंडल की दीदीयों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा आज दुमका में सखी मंडल की महिलाओं के प्रमण्डलस्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्द्धन शिविर सह महिला सम्मेलन से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। घर की दहलीज से निकलकर स्वावलंबन और आर्थिक प्रगति की राह पर बढ़ रही संताल परगना की महिलाओं के 7134 समूह को ₹38.57 करोड़ , कैश क्रेडिट लिंकेज के रूप में 4013 समूह को ₹97.22 करोड़ तथा 216 दीदी की दुकान के लिए ₹60.80 करोड़ की वित्तीय सहायता का चेक प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदीयों को सम्मान एवं उनके द्वारा अनुभव साझा किया गया जिसमें बाकी प्रतिभागी / दीदीयों ने सुना गया। दीदीयों के द्वारा किये जा रहे अच्छे प्रयास एवं कार्य बाकी दीदीयों के लिए प्रेरणा का सबब बना रहा, ताकि बाकी दीदीयों भी उसको अपना कर अपनी आजीविका बढ़ा सके एवं अत्मनिर्भर बन सके।

कार्यक्रम में मोहराबादी राँची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी लाईव प्रसारण किया गया। इस दौरान राँची में सम्मिलित माननीय अथितियों एवं मुख्य अथिति माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन का अभिभाषण भी दीदीयों ने सुना।

कार्यक्रम में आगे सामुदायिक निवेश निधि एवं चक्रीय निधि के रूप में 7134 सखी मंडलों को, राशि 38.57 करोड़ रूपये और कैश क्रेडिट लिकेंज रूप में 4013 सखी मंडलों को, राशि 97.22 करोड़ रूपये साथ ही दीदी की दुकान हेतु कुल 216 लाभुकों को कुल 60.80 लाख रूपये का परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

अंत में कार्यक्रम में शामिल अथितियों द्वारा अभिभाषण किया गया एवं दीदीयों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एवं हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में आयुक्त संथाल परगना, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त सहित अन्य उपस्थित थे।
*==========================*
*#team prd(Dumka)*

Post a Comment

0 Comments